मुरादाबाद: विद्यालय के बच्चे की कैंसर पीड़ित मां के इलाज को प्रधानाध्यापक ने की मदद, सौंपा 25,000 रुपये का चेक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अन्य शिक्षकों ने भी बढ़ाया हाथ

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालयचंगेरी के कक्षा पांच और तीन में पढ़ने वाले भाई बहन खुशी और कार्तिक की कैंसर से पीड़ित मां के इलाज के लिए विद्यालय के राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित  प्रधानाध्यापक खिलेन्द्र सिह ने 25,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने बच्चों के पिता को मंगलवार को स्कूल में बुलाकर चेक सौंपा।

खुशी कक्षा 5 में और कार्तिक कक्षा 3 में  प्राथमिक विद्यालय चंगेरी में पढ़ते हैं और पडोसी गांव धारूपुर पढने आते है। इनकी मां  सीमा देवी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं। पिता  देवेंद्र कुमार सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह पत्नी के इलाज में टूट चुके हैं। इसकी जानकारी जब उन्हें बच्चों से मिली तो खिलेंद्र सिंह इलाज में मदद को तैयार हुए। हुई तो उन्होंने स्कूल स्टाफ और  अभिभावकों के सामने ₹25000 का चेक बच्चों के पिता देवेंद्र सिंह को सौंपा और ईश्वर से जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की। 

इससे प्रेरित चंगेरी के सेवानिवृत्त अध्यापक दुर्गपाल सिंह ने ₹1000, फकीर चंद और करन सिंह ने भी ₹500-500 की आर्थिक मदद की। इसकी सराहना विद्यालय के अध्यापक दुष्यंत कुमार, रूपचंद सिंह, सुमन रानी, रघुवीर सिंह के अलावा अभिभावकों  प्रेमवती, हृदेश देवी, तारावती, यशपाल सिह, पद्म सिंह, प्रेमवती ने की।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: श्री अन्न योजना बदलेगी किसान और किसानी की धारणा, कैबिनेट ने 186 करोड़ की योजनाओं को दी है मंजूरी

संबंधित समाचार