VIRAL VIDEO: जब एटीएम पहुंचा सांप, पैसे निकालने आया शख्स नजारा देख थर-थर कांपा, आगे जो हुआ...
सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों और खतरनाक जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो इतने भयावह होते हैं कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं कुछ वीडियो को देखकर हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर अब एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल सांप एटीएम के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देख कोई भी इंसान डर से थर-थर कांपने लग जाएगा।
Kya saanp ko bhi paise ki jarurat padti hai?
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) July 8, 2023
😯😯😯😯😯😶🤔 pic.twitter.com/10YH3Vm7Oz
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि एक विशाल सांप कितनी तेजी से एटीएम पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं रेंगते-रेंगते सांप एटीएम के ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाता है और फिर आप देख सकते हैं कि कैसे वो एटीएम के सबसे ऊपरी हिस्से पर बने एक छेद के अंदर घुसने लगता है। देखते ही देखते सांप पूरी तरह उस छेद के अंदर घुस जाता है। ये नज़ारा इतना भयावह है कि देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े जाएंगे।
बता दें इस वीडियो को ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन में लिखा है- क्या सांप को भी पैसे की जरूरत पड़ती है? वहीं लोग वीडियो पर अपने कमेंट्स भी कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं- VIRAL VIDEO: लो आ गई उड़ने वाली कार! वीडियो देखकर लोगों के होश फाख्ता
