मुरादाबाद : विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएमओ ने सारथी वाहन को किया रवाना, जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में करेगा जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विश्व जनसंख्या दिवस पर सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव अग्रवाल, एसीएमओ डा. विश्राम सिंह।

मुरादाबाद,अमृत विचार। विश्व जनसंख्या दिवस पर मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए सारथी वाहन को रवाना किया गया। जो लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बताएगा। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण डा. दिनेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएमओ कार्यालय से सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाया। हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर लोगों की सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

एडी हेल्थ ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश के लिए चिंता का विषय है। छोटा परिवार सुख का आधार इस संदेश को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को नसबंदी, गर्भनिरोधक उपाय अपनाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम रघुवीर सिंह ने बताया कि सारथी वाहन के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के साधनों जैसे कापर टी, गर्भनिरोधक गोलियां अपनाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन डॉ. संजीव कुमारबेलवाल,शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रमोद कुमार सहित सहयोगी संस्थाओं पीएसआई इंडिया आदि  के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: श्री अन्न योजना बदलेगी किसान और किसानी की धारणा, कैबिनेट ने 186 करोड़ की योजनाओं को दी है मंजूरी

संबंधित समाचार