उप्र: लंबे समय बाद गुलजार हुये बार, लौटी रौनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लंबे समय से बार में शराब पीने का इंतजार कर रहे शराब शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के सभी जिलों में बंद चल रहे शराब बार आज से खुल गये हैं। बारों में आज से दोबारा रौनक लौट आयी है। लोगों की शाम रंगीन होनी शुरू हो गयी है। अनलॉक-4 …

लखनऊ, अमृत विचार। लंबे समय से बार में शराब पीने का इंतजार कर रहे शराब शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के सभी जिलों में बंद चल रहे शराब बार आज से खुल गये हैं। बारों में आज से दोबारा रौनक लौट आयी है। लोगों की शाम रंगीन होनी शुरू हो गयी है।

अनलॉक-4 में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से शराब बार खोलने की अनुमति दे दी गयी है। अनलॉक-4 की गाइड लाइन के चलते बार रात 10 बजे तक ही बार खुले रहेंगे। बार बीते 24 मार्च से बंद चल रहे थे। बार संचालकों का पांच महीनों से भारी नुकसान हो रहा था जिसके चलते बार संचालक काफी परेशान चल रहे थे।

इस संबंध में आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि गाइड लाइन के अनुपालन के हिसाब से बार खोलने के लिए सभी जिला आबकारी अधिकारियों और संयुक्त आबकारी आयुक्तों को निर्देश दिये गये हैं। कंटेनमेंट ज़ोन में बार दुकान 30 सितंबर तक बंद रहेंगी। अन्य स्थानों पर इसका संचालन होगा।

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 को देखते हुये बार संचालकों को भी विशेष हिदायत बरतने के लिए निर्देश दिये गये हैं। बार में एक स्थान पर दूरी बनाकर एक साथ दो लोग से अधिक नहीं बैठ सकेंगे। बार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये शराब परोसी जायेगी। बार कर्मचा​री शत प्रतिशत शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुये ही कार्य करेंगे। किसी भी हाल में एक स्थान पर भीड़ न हो ।

संबंधित समाचार