लखनऊ : किशोर लापता, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के फैजाबाद रोड से एक 13 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में किशोर हाथ में एक बैग लेकर बैटरी रिक्शा से जाते हुए दिख रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है। 

पुलिस को दी तहरीर में प्रेम नारायण चौरसिया ने बता कि वो 1/A , रवींद्रपल्ली, नीलगिरि फैजाबाद रोड पर रहते हैं। सोमवार को उनका 13 साल का बेटा सूर्यांश चौरसिया घर से एक हैंडबैग, तकरीबन 9 से 10 हजार रूपए लेकर निकला है। उसने ऑरेंज टीशर्ट, हाफ पैंट और स्पोर्ट शूज पहना है। परिजनों के अनुसार आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में सूर्यांश बैटरी रिक्शा पर बैठकर पॉलीटेक्निक की तरफ जाते दिख रहा है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाकर किशोर की तलाश में जुट गई है।       

ये भी पढ़ें -भाजपा को टमाटर का ‘लाल’ रंग देखते ही समाजवादियों की याद आती है : अखिलेश

संबंधित समाचार