VIDEO : Unnao के जिला महिला चिकित्सालय में एंबुलेंस चालक ले रहा था रिश्वत, महकमे में मचा हड़कंप
उन्नाव में एंबुलेंस चालक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल।
उन्नाव के जिला महिला चिकित्सालय में एंबुलेंस चालक का रिश्वत लेने वीडियो वायरल हो रहा है। सेवा प्रदाता कंपनी ने चालक की सेवा समाप्त कर दी है।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के जिला महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस चालक का रिश्वत लेते वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो के बाद एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ने चालक की सेवा समाप्त कर दी। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है।
उन्नाव : जिला महिला चिकित्सालय में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/v4Rfd3XFIG
— Amrit vichr kanpur (@AmritVichar_knp) July 11, 2023
जिला अस्पताल के पुरुष व महिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो पा रहा है। सरकारी अस्पताल में आए गंभीर मरीजों को दलाल निजी अस्पताल में भर्ती कराकर मिलने वाले कमीशन को आपस में बांट लेते हैं। महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस चालक तक इसमें शामिल हैं। मंगलवार एक 102 एंबुलेंस के चालक (पायलट) का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में दिख रहा चालक का नाम अशफाक बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि उसे एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा हटा दिया गया है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में दिख रही आशा से भी महिला सीएमएस ने बयान लिए। लेकिन अभी कोई कुछ बोलने को तैयार रहीं है। वहीं आरोपी चालक का कहना है कि वह फुटकर देकर रुपये जेब में रखा रहा था।
