अमरोहा : सांड़ ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, रहरा थाना क्षेत्र के गांव पोरारा की घटना
शिव मंदिर के पास किया हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम
रहरा (अमरोहा), अमृत विचार। गांव पोरारा में सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए उसेअस्पताल में भर्ती कराया , वहां उसने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं पकड़वाने को हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
थाना क्षेत्र रहरा के गांव पोरारा में होतीराम (70 ) का परिवार रहता है। बताया गया कि सोमवार रात आठ बजे होतीराम गांव के ही रामदत्त शर्मा के घर से अपने घर आ रहे थे। जब वह गांव में ही शिव मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक होतीराम पर सांड़ ने हिंसक होकर हमला कर दिया। उन्हें पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए छुट्टा पशुओं को शीघ्र पकड़वा कर गोशाला भेजवाने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : कांवड़िए की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कई पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज
