बरेली: वंदना कर गणपति बप्पा को किया विदा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइसेंज के ओरल मेडिसिन रेडियोलोजी विभाग में हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। कोरोना बीमारी को देखते हुए इस बार गणेश उत्सव सादगी के साथ मनाया गया। हर साल प्राचार्य डॉक्टर सुनील आरपानट के घर पर गणपति व गौरी …

बरेली,अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइसेंज के ओरल मेडिसिन रेडियोलोजी विभाग में हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। कोरोना बीमारी को देखते हुए इस बार गणेश उत्सव सादगी के साथ मनाया गया। हर साल प्राचार्य डॉक्टर सुनील आरपानट के घर पर गणपति व गौरी की विधि विधान से स्थापना की जाती है।

इस पर्व को पिछले 11 साल से प्राचार्य के घर व विभाग में मनाया जाता है। उप कुलपति डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने विभाग में जाकर इस वैश्विक महामारी के जल्द समाप्त होने की विशेष प्रार्थना की। कोरोना काल को देखते हुए गणेश उत्सव को सादगी से मनाते हुए गुरुवार को विधि विधान से गणपति वंदना की गई। इसके बाद कछला घाट जाकर गणपति प्रतिमा का विसजर्न किया गया। इस मौके पर डॉ. नितिन उपाध्याय, डॉ चंचल गंगवार व डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार