अयोध्या : महंत रामाज्ञादास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अयोध्या, अमृत विचार। सरयू तट स्थित फटिक शिला आश्रम के साकेतवासी महंत रामाज्ञा दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत सुकदेव दास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान पहुंचे संत-धर्माचार्यो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर रामाज्ञादास को साधुता की प्रतिमूर्ति बताया।
संयोजक महंत सुकदेव दास ने कहा कि साकेतवासी गुरुभाई रामाज्ञादास आज भी सूक्ष्म रूप में हम सबके बीच विराजमान हैं। समय-समय पर हमें उनकी मौजूदगी का आभास भी होता है। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में अयोध्या के तमाम संत व महंत समेत सामान्य जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत डॉ.राघवेश दास वेदांती, महंत रामकुमार दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत बालयोगी रामदास, रमेश दास, महंत अवध किशोर शरण सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : अपने खून से चिठ्ठी लिखकर मुख्यमंत्री से मिलने जायेंगे बारा के किसान
