बरेली: सीएम से मिलीं रश्मि पटेल, जिले का नाम नाथ नगरी रखने का अनुरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- सीएम से भेंट करतीं जिपं अध्यक्ष रश्मि पटेल, उनके प्रतिनिधि प्रशांत पटेल आदि।

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली में 232.21 करोड़ से नाथ मंदिरों का सौंदर्यीकरण कर भव्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल मंगलवार को अपने प्रतिनिधि प्रशांत पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं।

उन्होंने सीएम को बताया कि पहले से ही जिले को नाथ नगरी नाम से जाना जाता है। नाथ नगरी के विकास से जिले के लोगों और शिव भक्तों में खुशी की लहर है। रश्मि पटेल ने बताया कि सीएम से हुई वार्ता में बताया गया कि बरेली पर्यटन और विकास में मील का पत्थर साबित होगा। शहरवासियों की ओर से जिले का नाम नाथ नगरी रखने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: बारिश के चलते रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, ट्रेनें निरस्त और टर्मिनेट

संबंधित समाचार