मयंक शुक्ला बने समाजवादी पार्टी बरेली के जिला प्रवक्ता
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर बरेली जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बरेली प्रवक्ता के रूप में मयंक शुक्ला की नियुक्ति की।
बता दें, मयंक शुक्ला पूर्व की जिला कमेटी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके हैं। छात्र राजनीति से ही सक्रिय मयंक शुक्ला छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष बरेली जिला सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।
मयंक शुक्ला के प्रवक्ता मनोनीत होने पर पार्टी नेता शिवचरन कश्यप, शमीम खां सुल्तानी, बहेड़ी विधायक अताउर रहमान, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, भोजीपुरा विधायक सहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य समेत प्रमुख नेताओं ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें- बरेली: युवक की गैर इरादतन हत्या मामले में सुनाया फैसला, दो भाइयों समेत तीन को मिली 10 साल की सजा
