नेपाल के पीएम प्रचंड की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, 69 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दहल का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। उनके परिवार में चार संतान हैं। नेपाली प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक (फिजीशियन) प्रो. डॉ. युवराज शर्मा ने बताया कि पार्किन्सन, मधुमेह उच्च तनाव से पीड़ित दहल को बुधवार सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। लेकिन काफी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 14 घायल
