VIRAL VIDEO: खुद की जान जोखिम में डालकर पानी में फंसे पिल्ले की बचाई जान, फायरमैन के जज्बे को लोग कर रहे सलाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इन दिनों देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश ने हर जगह भारी तबाही मचा रखी है। बारिश के चलते जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। कहीं सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, तो कहीं बारिश के पानी में वाहन डूबते नजर आ रहे हैं।

ऐसे हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी है। ऐसे में इंसानों और बेजुबानों की मदद के लिए रेस्क्यू टीमें जी जान से जुटी हुई हैं। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें फायर डिपार्टमेंट की टीमें खुद की जान जोखिम में डालकर बेजुबानों की जान बचाती हुई दिखाई दे रही हैं। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है, जहां खुड्डा लाहौरा ब्रिज के नीचे फंसे एक पिल्ले को फायर डिपार्टमेंट की टीम बचाती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक फायरमैन सीढ़ी के सहारे तेज बहाव वाले पानी के बीच उतरता है और पानी में फंसे पिल्ले को गोद में उठाकर सीढ़ी के सहारे पुल पर वापस लौट आता है। 

बता दें इस रेस्क्यू वीडियो को आईपीएस अफसर श्रुति ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वहीं इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- बारिश से फेस पर हो गए हैं मुंहासे, यूज करें ये घरेलू फेसपैक, चेहरा बनेगा बेदाग