मुजफ्फरनगर : बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो कांवड़ यात्रियों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। शामली जिले के कैराना पुलिस थाने के पंजीठ गांव के पास एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बुधवार को बताया कि यह घटना तब हुई जब चार कांवड़िये संजीत (26), हर्ष (25), मनीष (23) और संजू (22) मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्‍कर से संजीत और हर्ष की मौत हो गई जबकि मनीष और संजू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है ।

ये भी पढ़ें -अयोध्या में बाढ़ से प्रभावित होने वाली 3 तहसीलों में बने 10 राहत केन्द्र

संबंधित समाचार