चंद्रमा पर 2030 तक अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा चीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन 2030 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने के साथ ही वहां अनुसंधान एवं प्रायोगिक स्टेशन बनाने की संभावनाओं पर भी काम करेगा। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के उप डिजाइनर झांग हैलियन ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने 2030 तक चंद्रमा पर एक व्यक्ति को उतारने की अपनी योजना की घोषणा की।

 चीन के अखबार पीपल्स डेली ने झांग के हवाले से कहा, “हमारा देश 2030 तक वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए चंद्रमा पर एक व्यक्ति को उतारने की योजना बना रहा है, जिसके बाद हम चंद्र अनुसंधान और प्रायोगिक स्टेशन के निर्माण पर ध्यान देंगे, साथ ही पृथ्वी के इस प्राकृतिक उपग्रह और संबंधित तकनीकी परीक्षणों का व्यवस्थित और निरंतर अनुसंधान करेंगे। ” 

चीन के इंजीनियर ने बताया कि चीनी शोधकर्ता इस मिशन के लिए लॉन्ग मार्च 10 वाहक रॉकेट, मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, चंद्र लैंडर और मानवयुक्त चंद्र रोवर सहित नए उपकरण विकसित कर रहे है। 

संबंधित समाचार