लखीमपुर-खीरी: तीन साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। दो दिन से लापता तीन वर्षीय बालिका का शव गन्ने के खेत से मिलने पर एक बार फिर जनपद में सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह खुद निरीक्षण करने पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। दो दिन से लापता तीन वर्षीय बालिका का शव गन्ने के खेत से मिलने पर एक बार फिर जनपद में सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह खुद निरीक्षण करने पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो खलबली मच गई। पिछले कुछ दिनों में कई बच्चियों व युवतियों से रेप के बाद हत्या के चलते अधिकारी भी सकते में हैं। उन्होंने चुप्पी साध ली है।

सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मटहिया की तीन वर्षीय बालिका बुधवार को घर के बाहर खेल रही थी और अचानक गायब हो गई थी। परिवार ने उसकी तलाश की मगर कहीं पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

लेकिन सिंगाही पुलिस ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। गुरुवार को तलाशी के दौरान मटहिया-नौबना रोड से करीब दो सौ मीटर पश्चिम निर्मल सिंह के खेत में बालिका का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर सीओ प्रदीप वर्मा व एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के बाद शव को थाने ले गए।

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका के पिता ने गांव के ही लेखराम पर रंजिशन बच्ची को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश सिंगाही पुलिस को दिए।

पोस्टमार्टम के बाद देर रात बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई तो सनसनी फैल गई। इस मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। फोन भी नहीं उठा रहे।

संबंधित समाचार