बरेली: भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता परेशान- कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- लखनऊ में मौन सत्यग्रह में शामिल हुए कांग्रेसी।

बरेली, अमत विचार। लखनऊ में बुधवार को हुए मौन सत्याग्रह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी समेत तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता परेशान है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ की तरह जिला स्तर पर भी इस तरह के मौन सत्याग्रह कर जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर भाजपा को जगाया जाएगा। 

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई से विपक्ष को डराने का काम कर रही है। मौन सत्याग्रह में प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, इलियास अंसारी, पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश दद्दा, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जुनैद हसन एडवोकेट, योगेश जौहरी, जिया उर रहमान, मंगल बाबू आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- बरेली: नाले में तीन दिन तक पड़ा रहा गाय का शव, गौरक्षक दल में रोष...लगाया जाम

संबंधित समाचार