बरेली: जालसाज पिता-पुत्र ने सेवानिवृत्त दरोगा के रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। पत्नी के इलाज के नाम पर एक व्यक्ति ने सेवानिवृत्त दरोगा से पांच लाख रुपये उधार ले लिए। मांगने पर आरोपी पिता पुत्र दरोगा के घर में लाइसेंसी बंदूक लेकर घुस गए और जान से मारने की धमकी दी।
आईजी के निर्देश पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डेलापीर निवासी एवं सेवानिवृत्त दरोगा बाबूराम ने बताया कि नौकरी के दौरान उनकी जान पहचान परवाना नगर निवासी मेहंदी खां से हो गई।
13 जनवरी 2021 को मेहंदी खां ने पत्नी की बीमारी की बात कहते हुए पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से उधार लिए। कई बार मांगने पर मेहंदी खां ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। आरोप है कि 28 अप्रैल 2023 को मेहंदी खां और उसका बेटा सलीम खां घर में लाइसेंसी बंदूक लेकर घुस आए। जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें- बरेली: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
