ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बरेली तैयार, अफसरों को निवेशकों के संपर्क में रहने का निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमिश्नर ने की बैठक, अफसरों को निवेशकों के संपर्क में रहने का निर्देश

फोटो- आयुक्त सभागार में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की समीक्षा बैठक करती मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, साथ में है नगर आयुक्त।

बरेली, अमृत विचार। मंडल में 1103 एमओयू के तहत 53513 करोड़ का निवेश होना है। इनमें से 414 निवेश प्रस्ताव के तहत 11105 करोड़ का प्रस्तावित निवेश के साथ बरेली ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए तैयार है। यह दावा संयुक्त उद्योग आयुक्त सर्वेश्वर शुक्ला ने कमिश्नर की ओर से बुलाई गई बैठक में किया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हस्ताक्षरित एमओयू के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार इकाइयों की समीक्षा के लिए हुई बैठक में संयुक्त उद्योग आयुक्त ने कमिश्नर सौम्या अग्रवाल को बताया कि 343 इकाइयां, जिनमें 29113 करोड़ का निवेश होना है, क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में है।

इसी तरह 12889 करोड़ के निवेश वाली 343 इकाइयों में भूमि उपलब्धता, ऋण उपलब्धता, धारा-80 की आदि समस्या है।कमिश्नर ने निर्देश दिया कि अफसर निवेशकों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं का समयबद्व निस्तारण डीएम के जरिए कराएं। इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

कमिश्नर ने कहा कि निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन में यदि निवेशक इच्छुक नहीं है तो डीएम के माध्यम से ऐसे एमओयू निरस्त करने का प्रस्ताव भेजें। जिलों में तैनात उद्यमी मित्र और उपायुक्त विभागों के नोडल अधिकारी और निवेशकों से संपर्क कर अगली बैठक में अपडेट करें।

उन्होंने धारा-80 की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को पत्र भेजने को कहा। बैठक में बेसिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी न आने पर उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिए।बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, बीडीए सचिव योगेन्द्र कुमार, उप निदेशक पशुपालन ललित वर्मा, उद्यमी मित्र तथा नोडल विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: जालसाज पिता-पुत्र ने सेवानिवृत्त दरोगा के रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार