बरेली: 10 साल बाद भेजा टैक्स का बिल, गंगानगर के लोग भड़के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने वार्ड 37 नंदौसी में 10 साल बाद टैक्स के बिल भेजे हैं। लोगों के घरों में अचानक हजारों रुपये के टैक्स बिल पहुंचने पर जनता भड़क गई है। क्षेत्र में सड़क, सीवर, पानी की सुविधा मुहैया कराए बगैर निगम ने टैक्स देने का फरमान भेजा है। जनता इसे जमा करने के मूड में नहीं है।

नगर आयुक्त से मिलने आए क्षेत्रीय लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि वार्ड 37 के गंगानगर कालोनी नंदौसी में निगम ने जलकर, गृहकर, सीवर कर के रुप में हजारों रुपये का बिल भेजा है। इसके पहले कालोनी में निगम का टैक्स का कोई बिल नहीं आया है।

अब 10 साल बाद अचानक बिल भेजा गया है। जनता इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है। क्षेत्र के प्रेम नारायण मिश्र,अजय कुमार कमलेश, राम सरन श्रीवास्तव,सूरज प्रजापति, राजवीर शर्मा,आशीष आदि तमाम लोगों ने कहा कि जब तक काॅलोनी में सीवर और सड़कों का निर्माण नहीं होगा तब तक वे लोग कोई बिल नहीं देगें।

यह भी पढ़ें- बरेली: खाद्यान्न पर लगेगी लगाम, सभी सदस्यों के अंगूठे का सत्यापन...तभी मिलेगा राशन

संबंधित समाचार