अयोध्या में खोदे गए डक्ट में आया करंट, कांवड़िये की मौत
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में 45 वर्षीय एक कांवड़िये की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजाराम भक्तिपथ स्थित मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान वहां खोदे गए डक्ट में भरे पानी में उसका पांव चला गया।
बताया यह भी जा रहा है कि अंडरग्राउंड केबल का कोई तार कटा था, जिससे डक्ट में करंट उतर आया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सीओ एसपी गौतम ने श्रद्धालु की मौत की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : कावंड़ियों का जत्था बस्ती रवाना, लखनऊ-गोरखपुर हाईवे 16 तक बंद
