अयोध्या: वैवाहिक कार्यक्रम में नाचते-नाचते धड़ाम से गिरा शख्स, मौत..., देखें Video
मवई, अयोध्या, अमृत विचार। पटरंगा थाना क्षेत्र के पैगम्मर नगर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहा शख्स अचानक जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि थानाक्षेत्र के पैगम्मर नगर मजरे बसौढ़ी में बीती रात्रि लगभग 12:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पड़ोस का रहने वाला 45 वर्षीय दिलशाद पुत्र नौसाद डांस कर रहा था, तभी अचानक वह जमीन पर गिर गया।
अयोध्या: वैवाहिक कार्यक्रम में डांस करते समय अधेड़ की मौत
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 13, 2023
पटरंगा थाना क्षेत्र के पैगम्मर नगर गांव का है मामला
वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहा था शख्स pic.twitter.com/EzBPNmykwO
परिजन व अन्य लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साकिब अली ने बताया पड़ोस में शादी में तेल की रश्म में नाच गाने के दौरान डांस करने के दौरान दिलशाद की अचानक गिरकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दिलशाद के लड़के की भी 14 जुलाई को बारात जानी थी और शादी की तैयारियां चल रही थी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : कावंड़ियों का जत्था बस्ती रवाना, लखनऊ-गोरखपुर हाईवे 16 तक बंद
