बहराइच: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, सामान बाहर फेंका, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज, बहराइच, अमृत विचार। कस्बा विशेश्वरगंज में एक मकान में रह रहे लोंगों को दबंगों ने घर में घुस कर मारापीटा। इसके बाद घर में रखे सामान को सड़क के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेश्वरगंज कस्बा निवासी यशवंत शुक्ल उर्फ दद्दन पुत्र कुन्ज विहारी शुक्ल के घर में बाजार के ही भगवानदास शुक्ल पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्ल अपने आधा दर्जन महिला व पुरुष सहयोगियों के साथ गुरुवार को दिन में 11 बजे लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए। सभी ने यशवंत के घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर यशवंत व घर में रह रही महिलाओं को मारपीटा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों थाने लेकर आई। पीड़ित यशवंत ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि सुबह परिवार के साथ घर पर चाय पी रहे थे। तभी विपक्षी भगवानदास शुक्ला अपने आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए तथा घर का सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। 

मना करने पर सभी लोगों ने यशवंत शुक्ला, शिखा शुक्ला व पुष्पा शुक्ला पुत्री यशवंत शुक्ला की पिटाई की। जिसमें तीनों को चोट लगी है। पुलिस ने घायल लोगों को डाक्टरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा है। वहीं दूसरे पक्ष के भगवानदास शुक्ल को भी हल्की चोटें आई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यशवंत लाल शुक्ला की तरफ से तहरीर मिली है,  तहरीर  पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

यह है विवाद 
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा में 5 वर्ष पूर्व भगवान दास ने यशवंत को जमीन की बिक्री की थी। लेकिन बैनामा भी नहीं कराया है। जबकि बिजली बिल भी आ रहा हैं। इसी का विरोध भगवान दास द्वारा किया जा रहा है। उनका कहना है कि जमीन का बिक्री बैनामा कराया जाए साथ ही बिजली बिल का भुगतान किया जाए। जिससे विवाद ही खत्म हो जाए।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: रिपोर्ट कर्ता ही निकला लुटेरा, भाई सहित गिरतार, पुलिस ने बरामद किए रुपये व मोबाइल

संबंधित समाचार