अयोध्या: स्थानान्तरित बीईओ की सूचना न देने पर फंसे एडी बेसिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडल के जिलों में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने वालों की मांगी गई थी सूचना

अयोध्या/अमृत विचार। हाल ही में तबादलों में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों का ब्यौरा न उपलब्ध कराए जाने पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक फंस गए हैं। तबादला प्रक्रिया पूरी हुये बीस दिनों से ऊपर हो गया, अभी तक मंडल के जिलों के बीईओ ब्यौरा शिक्षा निदेशालय को नहीं भेजा जा सका है। इसे लेकर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने पत्र जारी किया गया। इस संबंध में महानिरीक्षक स्कूली शिक्षा की ओर से निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

सहायक शिक्षा निदेशक की ओर से दस जुलाई को जारी पत्र के अनुसार स्थानान्तरण सत्र 2023-24 के तहत खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में सहायक शिक्षा निदेशकों को स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों का ब्योरा मांगा गया था। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के पत्र के अनुसार स्थान्तरित खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम, कार्य मुक्त की तिथि और अन्य जनपद से आए बीईओ के नाम और कार्यभार ग्रहण करने की तिथि आदि की रिपोर्ट मांगी गई थी।

इसके बाद भी अभी तक अयोध्या मंडल से रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। जिसके चलते निदेशालय द्वारा आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है। बता दें कि अयोध्या मंडल में अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी समेत अयोध्या शामिल हैं। वर्तमान स्थान्तरण सत्र में जहां अयोध्या से चार खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले हुए हैं वहीं अभी तक अन्य जिलों का ब्यौरा ही नहीं उपलब्ध है। बताया जाता है कि ब्यौरा न होने से खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अभी तक किसी भी पोर्टल पर कोई सूचना अपलोड नहीं की गई है जिसके कारण तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

पोर्टल में सूचना के बाद ही खंड शिक्षा अधिकारियों की वर्किग मानी जाती है। सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र में महानिदेशक स्कूली शहर के निर्देश का हवाला देते हुए 11 जुलाई को 11 बजे तक रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन यहां से अभी तक भेजी नहीं गई है। बताया जाता है कि इसे लेकर सहायक शिक्षा निदेशक और जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी कारवाई की जद में आ सकते हैं। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी का कहना है कि जिलों से आते ही रिपोर्ट भेजी जायेगी।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: रिपोर्ट कर्ता ही निकला लुटेरा, भाई सहित गिरतार, पुलिस ने बरामद किए रुपये व मोबाइल

संबंधित समाचार