बदायूं: छुट्टी न मिलने पर सिपाही ने दरोगा के बाद खुद को भी मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। बदायूं के उझानी कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी न मिलने पर एसएसआई को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। कोतवाली में इस घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। एसएसआई की हालत गंभीर …

बदायूं। बदायूं के उझानी कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी न मिलने पर एसएसआई को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। कोतवाली में इस घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। एसएसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिपाही ललित ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। उसकी तीन दिन की छुट्टी स्वीकृत हुई थी लेकिन वह ज्यादा दिन की छुट्टी चाह रहा था। इसी बात को लेकर दरोगा राम औतार से उसकी कहासुनी हो गई। उसने दरोगा को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मीडिया को जानकारी दी कि छुट्टी को लेकर सिपाही ने एसएसआई को गोली मारी। जिसके बाद खुद को भी गोली मार ली है दोनों को बरेली भेजा गया है।

संबंधित समाचार