दिल्ली: बाढ़ जैसी स्थिति के चलते लालकिला 14 जुलाई तक किया गया आगंतुकों के लिए बंद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए लालकिला बृहस्पतिवार को दिन के उत्तरार्ध में आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया और यह 14 जुलाई को भी बंद रहेगा। सोमवार को खतरे के निशान को पार करने के बाद, उफनती यमुना का पानी राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर आ गया जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र कैबिनेट के शुक्रवार को विस्तार की संभावना: शिवसेना

यमुना का पानी लालकिले की दीवारों तक भी पहुंच गया, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल है। कई इलाकों में लोगों को कमर तक और कुछ स्थानों पर गर्दन तक पानी में यात्रा करते देखा गया। राजघाट और पुराना किला क्षेत्र में भी अत्यधिक जलभराव की सूचना मिली है।

एएसआई ने आज एक आदेश में कहा, ‘‘प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष नियम, 1959 के नियम 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, एतद् द्वारा निर्देश देते हैं कि भारी बारिश के कारण लालकिला जनता और सामान्य आगंतुकों के लिए 13 जुलाई को दिन के उत्तरार्ध से 14 जुलाई, 2023 तक बंद रहेगा।’’

ये भी पढ़ें - विधि आयोग अरूणाचल प्रदेश को UCC के दायरे से रखे बाहर: जनजातीय संगठन

संबंधित समाचार