शाहजहांपुर: कांवड़ यात्रा के बहाने मीट कारोबारियों को परेशान कर रही पुलिस, सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोप डीएम-एडीएम से की शिकायत, कहा- थानों को निर्देशित कर कारोबारियों को भुखमरी से बचाएं

शाहजहांपुर,अमृत विचार: सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने मीट कारोबारियों को कांवड़ यात्रा के बहाने पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत डीएम उमेश प्रताप सिंह व एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय से की है। उनका कहना है कि मीट के लाइसेंसी दुकानदारों को पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के बहाने से जबरन बंद करवाकर उनकी रोजी-रोटी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर दोनों अधिकारियों से कहा कि हम सावन माह में कांवड़ यात्रा का स्वागत करते हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा के नाम पर कुरैशी समाज के लोगों को पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। शासन का आदेश है कि जिन मुख्य मार्गो से या हाईवे से कांवड़ यात्रा गुजरे, वहां मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए, लेकिन जिले के सभी थानों की पुलिस जहां से कांवड़ यात्री दूर दूर तक नहीं पहुंचती है, उन मोहल्लों के अंदर बस्तियों में भी मीट की दुकानें खोलने नहीं दे रही है।

शादियों में जरूरत के मुताबिक मीट नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की है, जिन क्षेत्रों और मुख्य मार्गो से कांवड़ यात्रा निकल रही है, वहीं मीट की दुकानें बंद कराई जाएं। इसके अलावा गली-मोहल्लों की सभी मीट की दुकानों को खुलने दिया जाए।

इस मौके पर उनके साथ इम्तियाज मंसूरी, गुड्डू रफी, आसिफ कुरैशी, महफूज़ कुरैशी, सलीम कुरैशी, वाहिद अंसारी, रवि प्रकाश पांडे, संतोष कुमार, रईस मंसूरी, गुफरान खान, विकास यादव, राजा साहब, इमरान खान, आरिफ खां, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: फ्रीजर से पानी पीते समय छात्र की करंट से मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज