रामपुर: सपा नेता आजम खां की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री आजम खां की राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति के निर्णय पर गृह विभाग ने आदेश जारी कि हैं। जिसके बाद उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई है।  सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई भाजपा सरकार ने आजम खां की घेराबंदी कर ली थी।

इस दौरान उन पर भैंस चोरी से लेकर बकरी चोरी तक के मुकदमें दर्ज हुए थे। जिसके बाद उन्होने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। करीब 27 माह के बाद जेल से जमानत पर आए थे। उनको शासन की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। कुछ समय पहले आजम खां को भड़काऊ भाषण मामले में तीन  साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी। गुरुवार शाम को शासन के निर्देश पर वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई है।

शासन  के निर्देश मिलने के बाद आजम खां की वाई श्रेणी की सुरक्षा को हटा लिया गया है---डा.संसार सिंह, एएसपी।

यह भी पढ़ें- रामपुर में पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान

संबंधित समाचार