बरेली: शहर में ऑटो लिफ्टर गैंग सक्रिय, पुलिस हुई पस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में ऑटो लिफ्टर गैंग सक्रिय है। दो दिन में दो कार चोरी हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। दोनों मामलों रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर निवासी कलीमुद्दीन ने बताया कि 11 जुलाई को उन्होंने अपनी स्कार्पियो कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह 8 बजे आफिस जाने के लिए घर से निकले तो कार गायब थी।

सीसीटीवी से पता चला कि कार सवार चोर उनकी कार चुराकर ले गए हैं। फुटेज में चोर सेटेलाइट की ओर कार ले जाते दिखे हैं। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। इज्जतनगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

वहीं, बदायूं के उझानी कस्बा के मोहल्ला किल्ला खेड़ा निवासी रिषभ ने बताया कि वह मां का इलाज कराने के लिए बरेली के निजी अस्पताल में आए थे। कार को उन्होंने स्टैंड पर खड़ा कर दिया था। सुबह जब वह पहुंचे तो कार गायब मिली। रिषभ ने थाना बारादरी में शिकायती पत्र दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जलाकर हत्या करने के मामले में सुनाई सजा, आरोपी पति को उम्रकैद, सास बरी

संबंधित समाचार