प्रयागराज: पांडुलेश्वरनाथ धाम मंदिर के पास स्थित तालाब में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी
थरवई, प्रयागराज, अमृत विचार। थरवई स्थित पांडेलुश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव मंदिर के पास बने एक पक्के तालाब में शुक्रवार की सुबह वृद्ध महिला का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। जिसके बाद मंदिर और उसके आसपास सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थरवई पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त की। शिनाख्त मे वृद्ध महिला थाना बडनपुर तिलहापुर नहरपुर गांव की रहने वाली गुजराती देवी 90 वर्ष पत्नी स्वर्गीय भागीरथी भारतीय के रूप मे पहचान हुई। पुलिस ने मृतका के बेटे को जानकारी दी। सूचना पर बेटा पहुंचा और बताया कि 2 दिन पहले मां गुजराती देवी घर से निकली थी।
काफी खोजबीन किया गया, कहीं कोई पता नहीं चला। इस घटना की सूचना थरवई पुलिस को लिखित रूप से दिया गया था। बेटे ने बताया कि गुजराती देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इनका इलाज चल रहा था। थरवई थाना प्रभारी ने बताया कि तालाब मे शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तमसा नदी पर पुल निर्माण के चलते सात दिन के लिए बाबा बाजार मार्ग बंद
