IIT दिल्ली और रूड़की में दाखिला, रोजगार में OBC के प्रतिनिधित्व की स्थिति पर विचार करेगी संसदीय समिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली और आईआईटी रूड़की में दाखिला और रोजगार में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए उठाये गए कदमों के बारे में आगामी 25 जुलाई को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग और दोनों संस्थानों के प्रतिनिधि संसद की एक समिति के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें - दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, जलमग्न इलाकों में बढ़ी लोगों की परेशानी 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेश वर्मा की अध्यक्षता वाली अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति की 25 जुलाई की बैठक में इस विषय पर विचार किया जायेगा। बैठक के एजेंडे के मुताबिक, इसका विषय ‘ आईआईटी दिल्ली और आईआईटी रूड़की में दाखिला, रोजगार, कल्याण में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए उठाये गए कदम’ है।

इसमें कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के प्रतिनिधि इस विषय पर उठाये गए कदमों के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें - BJP को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया चुनावी बॉन्ड, पारदर्शिता की जरूरत : कांग्रेस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात