Rubina Dilaik Photos : घुंघराले बालों को संवारती नजर आईं रुबीना दिलैक, सादगी से लूटी महफिल
मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। एक बार फिर रुबीना ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया है। उनका एथनिक खूबसूरत अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

रुबीना दिलैक ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की है। फोटोज में एक्ट्रेस डार्क ग्रीन जरीदार कुर्ता और मैचिंग पेंट में दिख रही हैं।

रुबिना ने अपने इस लुक को गोल्डन हैवी झुमके और कंगन के साथ पूरा किया है। वहीं एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ली किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

सोशल मीडिया पर रूबीना दिलैक की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस ये खूबसूरत लुक काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस भई एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आई हैं। यूजर्स तस्वीरों पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CuZme02J0vQ/?hl=en
ये भी पढ़ें : Shefali jariwala Photos : ब्लैक बिकिनी पहन पूल में उतरीं शेफाली जरीवाला, हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
