‘आप’ ने दिल्ली में बाढ़ के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, गृहमंत्री को पत्र लिखकर यमुना में कम पानी छोड़ने का किया था अनुरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में बाढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर भी पानी छोड़ा जाता तो राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति नहीं बनती।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सोमनाथ भारती ने आज कहा कि हरियाणा स्थित हथिनी कुंड से ईस्ट यमुना कैनाल के जरिए उत्तर प्रदेश, वेस्ट यमुना कैनाल के जरिए हरियाणा और यमुना नदी के जरिए दिल्ली की ओर पानी छोड़ा जाता है।

अगर हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर भी पानी छोड़ा जाता तो दिल्ली में बाढ़ के हालत नहीं बनते लेकिन जानबूझ कर 10-12 जुलाई तक सिर्फ यमुना में पानी छोड़ा गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर यमुना में कम पानी छोड़ने का अनुरोध भी किया था, लेकिन उनके आग्रह को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ का कारण दिल्लीवासियों के प्रति भाजपा की नफरत है, क्योंकि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को बार-बार चुन रहे हैं।

उन्होंने कहा,“ देश में सामान्य परिस्थिति के दौरान राजनीतिक पार्टियों को अपनी-अपनी राजनीति करने के लिए खुली छूट है, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा जैसा माहौल हो तो सभी पार्टियों को एक साथ काम करने की जरूरत होती है। उस दौरान बदले और नुक़सान पहुंचाने की भावना से काम करने से बहुत दुख होता है।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 बढ़ा चांद की ओर, उठायेगा रहस्यों का पर्दा, की धरती की कक्षा में बड़ी सफलता हासिल

 

संबंधित समाचार