SDM के बाद दारोगा भी निकला बेवफा ! पत्नी ने ससुराल पहुंच मांगा हक
लखनऊ, अमृत विचार। इस समय मीडिया में एसडीएम ज्योति मौर्या चर्चा में हैं। आरोप है कि पद मिलने के बाद उन्होंने पति से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं इससे मिलता जुलता एक मामला कुशीनगर से सामने आया है। यहां की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दारोगा पति ने तकरीबन एक साल पहले उससे शादी की लेकिन वाराणसी में तैनाती के बाद वो उससे मिलने ही नहीं आया और ना ही बात की। महिला एक दिन पहले अपनी ससुराल पहुंची और दारोगा के परिजनों से अपना हक मांगा। इसको लेकर परिजनों ने कहा कि वो अपने बेटे को पहले ही बेदखल कर चुके हैं।
दारोगा को अपना पति बताने वाली महिला गांव राजमंदिर की रहने वाली राजनंदिनी सिंह है। जबकि दारोगा पति ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए अपना उत्पीड़न किये जाने की बात कही है।
राजनंदनी के अनुसार गोरखपुर यूनिवर्सिटी से उसने स्नातक की पढाई की है। इस दौरान उसके धीरेंद्र प्रताप सिंह से प्रेम सम्बन्ध बन गए। उसने कहा कि उस समय धीरेन्द्र प्रशिक्षु के तौर पर ट्रेनिंग कर रहे थे। तीन साल पहले शादी का वादा कर मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाया। लेकिन तैनाती के बाद शादी से इंकार कर दिया। महिला के अनुसार उसने दारोगा पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद धीरेन्द्र उससे कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन लम्बा वक्त बीत जाने के बाद भी उसे अपने साथ नहीं रखा। महिला का कहना है कि अब मैं बिना अपना हक लिए वापिस नहीं जाउंगी।
ये भी पढ़ें -UP News: शिवपाल से मिले अखिलेश यादव, चाचा-भतीजे के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा
