UP News: शिवपाल से मिले अखिलेश यादव, चाचा-भतीजे के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आगमी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी महासचिव व पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बताचीत हुई। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि सपा प्रदेश कार्यकारिणी की सूची को लेकर दोनों में बात हुई है। क्योंकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्द सपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का एलान होना है। फिरहाल दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसका जानकारी मीडियो को नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तमसा नदी पर पुल निर्माण के चलते सात दिन के लिए बाबा बाजार मार्ग बंद

संबंधित समाचार