अतीक-अशरफ हत्याकांड : आरोपियों की हुई पेशी, सनी को बताया मास्टर माइंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद व उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में की गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में विशेष जांच दल का गठन कर जांच की जा रही थी। गुरुवार को दाखिल की गयी दो हजार पन्ने की चार्जशीट में शूटर सनी सिंह को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया गया है। इस हत्याकाण्ड को सनी सिंह ने लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य को साथ मिलाकर अंजाम दिया था। 3 महीने चली इस जांच और पूछताछ में हत्याकांड के पीछे किसका हाथ था यह पता करने में पूरी तरह से नाकामयाब रही। 

एसआईटी टीम में अपर पुलिस उपायुक्त सतीश चंद्र, सहायक पुलिस आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सदस्य थे। करीब 90 दिन की जांच, पूछताछ और साक्ष्यों के सामने आने के बाद भी एसआईटी अतीक और अशरफ की हत्या के पीछे कौन था, इसका पता अभी तक नही चल सका है। टीम सनी सिंह को ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड बताया है। फिलहाल गुरुवार को चार्जशीट दाखिल होने के बाद शुक्रवार को तीनो शूटरो की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गयी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपी सूची
विशेष जांच दल ने अतीक और अशरफ हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को 150 गवाहों की सूची और 70 सिसिटिवी फुटेज की सीडी सौंपी है। अस्पताल से लेकर जिस होटल तक कुल 70 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। उसकी फुटेज भी कोर्ट को सुबूत के तौर पर पेश की गई है। गवाहों में 21 पुलिसकर्मी, 15 मेडिकल स्टाफ, 8 मीडियाकर्मी व अन्य लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -SDM के बाद दारोगा भी निकला बेवफा ! पत्नी ने ससुराल पहुंच मांगा हक

संबंधित समाचार