बरेली: कक्षा 9 और 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त, जानिए डिटेल्स
बरेली, अमृत विचार। कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए 5 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भी इसी तिथि तक फार्म जमा करना होगा।
हाई स्कूल संस्थागत के लिए शुल्क 500.75 रुपये और व्यक्तिगत के लिए 706 रुपये है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए शुल्क 600.75 रुपये और व्यक्तिगत के लिए 806 रुपये निर्धारित किया गया है। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जारी शेडयूल ओर निर्देश प्रधानाचार्यों को दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी में नहीं हो रही मरीजों की मलेरिया जांचें, अब तक 350 आ चुके मामले
