Bareilly: आज से बरेली सिटी स्टेशन पर आठ ट्रेनों का ठहराव बंद
बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर चार 45 दिन के लिए शनिवार से बंद हो जाएगा। लो लेवल होने के चलते प्लेटफार्म को ऊंचा किया जाएगा। इससे स्टेशन पर आठ ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। हालांकि यात्री बरेली जंक्शन से ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म पर आने-जाने वाली ट्रेनें सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ही आती हैं। इन ट्रेनों की कनेक्टिविटी इसी प्लेटफार्म से ही मुमकिन है। इसलिए काम होने तक प्लेटफार्म बंद रखने के अलावा इज्जतनगर रेल मंडल के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
ऐसे में 15 जुलाई से 28 अगस्त तक के लिए बरेली सिटी के प्लेटफार्म नंबर चार को बंद कर दिया जाएगा। जिसकी वजह से 15073/15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15075/15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 12353 हावड़ा लालकुआं एक्सप्रेस, 12354 लालकुआं हावड़ा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का ठहराव बरेली सिटी स्टेशन पर 45 दिन तक निरस्त रहेगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी में नहीं हो रही मरीजों की मलेरिया जांचें, अब तक 350 आ चुके मामले
