शाहजहांपुर: ट्रेनें निरस्त होने से यात्री हुए परेशान
शाहजहांपुर, अमृत विचार : अंबाला और हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से शुक्रवार को डाउन व अप लाइन की जननायक एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, पंजाब मेल, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेनें लेट रही।
ट्रेनों के निरस्त होने से रोजाना टिकट घर पर रिजर्वेशन टिकट वापस हो रहे है। साथ् ही ट्रेनें चार-पांच घंटे विलंब से आ रही है। ट्रेनों के निरस्त और विलंब से आने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसएस ने बताया कि कुछ ट्रेनें निरस्त होने से रिजर्वेशन टिकट वापस हो रहे है।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: हत्या कर महिला का शव जलाकर अवशेषों को पानी में फेंका, मां की तहरीर पर तीन नामजद, पति गिरफ्तार
