UP Politics: भाजपा के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा चलाएगी ''पोल खोलो अभियान'', जानें क्या है प्लानिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा सरकार व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है। सरकार ने जीएसटी को ईडी के दायरे में लाकर व्यापारियों को डराने और धमकाने का काम किया है। समाजवादी व्यापार सभा के नेतृत्व में व्यापारियों ने, शुक्रवार को जिलों में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने दी।

पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा, ईडी से व्यापारियों का उत्पीड़न और शोषण बढ़ेगा। व्यापारी जीएसटी से वैसे ही परेशान हैं। भाजपा सरकार में जीएसटी में तमाम प्रकार के संशोधन हुए लेकिन अभी भी सही फार्मूला नहीं आया। व्यापारी परेशान है। भाजपा सरकार उनकी बात को नज़रअंदाज कर रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह व्यापारी विरोधी है।

सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने जीएसटी को ईडी के अन्तर्गत लाने के फैसले को काला कानून बताते हुए इसे तुरन्त वापस लिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी इसके विरोध में एकजुट हैं। उन्होंने कहा हर जिले की हर बाजार में पोल खोलो अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-रंजीत सिंह से बना सद्दाम शेख, धर्म परिवर्तन कर ली थी अलकायदा की शपथ, करना चाहता था बड़ा आतंकी हमला

 

संबंधित समाचार