लखनऊ: शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, विरोध पर दी तेजाब फेंकने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। विभूतिखंड थाने में एक युवती प्रेमी के खिलाफ शिकायत देते हुए यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपित शादी करने का झांसा देकर उससे यौन शोषण करता था। शादी का दबाव डालने पर मुकर गया। विरोध किए जाने पर वह युवती पर तेजाब उड़ने की धमकी देने लगा।

विभूतिखंड प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में युवती की मुलाकात पीजीआई थानाक्षेत्र अन्तर्गत तेलीबगा बलदेव विहार निवासी संजय मिश्र से हुई। जिसके बाद दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपित ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रस्ताव किया। युवती के हामी भरने पर आरोपित ने उसके एक मकान में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवती का यौन शोषण करने लगा।

करीब दो साल तक युवती यौन शोषण का शिकार होने लगी। इसके बाद उसने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। युवती के विरोध किए जाने पर आरेापित उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-रंजीत सिंह से बना सद्दाम शेख, धर्म परिवर्तन कर ली थी अलकायदा की शपथ, करना चाहता था बड़ा आतंकी हमला

संबंधित समाचार