बाल-बाल बचे CM भगवंत मान, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते वक्त डगमगाई नाव, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस बीच उनकी नाव डगमगा गई। भगवन्त मान उस जगह का दौरा कर रहे थे जहां बाँध टूटा था। इस दौरान सीएम के साथ राहत कार्य संभाल रहे पर्यावरण प्रेमी और राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी सवार थे।

जानकारी के अनुसार कश्ती में जरूरत से ज्यादा लोग सवार हो गए थे। जिस वजह से पानी में कुछ दूर चलते ही बोट ने काला धुंआ छोड़ना शुरू कर दिया था। तभी नाव उफनती नदी में हिचकोले खाने लग गई। गनीमत यह रही कि सीएम बाल-बाल बच गए। ये सब दूर से देख रहे प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने केंद्रीय मंत्री तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया 

संबंधित समाचार