Delhi Flood: अब AAP ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को बताया 'काला अंग्रेज', कहा- कुछ बदला नही है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना का पानी राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घुस गया, जिसके बाद निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को उन स्थानों से पलायन करना पड़ा है। हरियाणा की तरफ से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में आई इस बाढ़ ने साढ़े चार दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं दिल्ली में बिगड़ते हालात के बीच सियासी तकरार भी तेज हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान उपराज्यपाल वीके सक्सेना की तुलना अंग्रेजों से कर दी और जमकर हमला बोला है।  

AAP विधायक नरेश बालियान ने ट्वीट कर कहा कि, 'आज से 100 साल पहले जब देश गुलाम था तो तब भी यही होता था. वायसराय अंग्रेज ऐसे ही पैर पर पैर चढ़ा कर बैठे होते थे और इंडियंस सामने काम रहे होते थे और कुछ इंडियंस पीछे छाता लेकर कड़ी धूप में खड़े रहते थे। कुछ बदला नही है, बस उस समय गोरे अंग्रेजों का कब्जा था अब काले अंग्रेजों का है।'

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और अगर भारी बारिश नहीं होती है, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। 

आप ने लगाया बीजेपी पर ये आरोप
इससे पहले आप ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कहा जा रहा है कि, हथिनीकुंड के पास ही एक नहर है, जो यूपी के सहारनपुर की तरफ जाती है, लेकिन वो नहर बिल्कुल सुखी है, जबकि दिल्ली बाढ़ की आगोस में है। वीडियो को शेयर करते हुए आप ने लिखा है कि 'क्या दिल्ली वालों को डूबा कर मारने की साजिश कर रही है बीजेपी?'

ये भी पढ़ें- खड़गे ने पूर्वोत्तर के कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा 

 

संबंधित समाचार