रूस के सशस्त्र बल नॉर्थ इंटरेक्शन-2023 सैन्य अभ्यास में लेंगे भाग

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

बीजिंग। रूस के सशस्त्र बल निकट भविष्य में जापान सागर में चीन द्वारा आयोजित नॉर्थ इंटरेक्शन-2023 सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। चीनी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूस और चीन के सशस्त्र बलों के बीच सहयोग की वार्षिक योजना के अनुसार, रूसी सेना जल्द ही जापान सागर के मध्य भाग में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के उत्तरी थिएटर कमांड द्वारा आयोजित 'नॉर्थ इंटरेक्शन-2023' में भाग लेने के लिए नौसेना और वायु सेना को भेजेगी। 

मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास रणनीतिक समुद्री मार्गों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चीनी और रूसी सेनाओं के बीच रणनीतिक बातचीत में सुधार करना, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को संयुक्त रूप से बनाए रखने की क्षमता को मजबूत करना और सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का जवाब देना है।

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने फ्रांस यात्रा को बताया 'यादगार', बोले- भारतीय टुकड़ी को बैस्टिल दिवस परेड में हिस्सा लेते देखना अद्भुत था

संबंधित समाचार