अयोध्या : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण करने का भी प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहेली के घर बेहोश मिली थी, दो के खिलाफ केस दर्ज 

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा को बरगला कर अपने जाल में फंसा उसके धर्मांतरण के प्रयास और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता अपने सहेली के घर बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसके बाद परिवार को प्रकरण की जानकारी हुई। मामले में महिला थाना पुलिस तहकीकात कर रही है।   
     
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता का आरोप है कि एक कॉलेज की छात्रा उनकी 16 वर्षीय पुत्री की पढ़ाई के दौरान शिवम यादव से जान पहचान हुई और शिवम ने पुत्री की मुलाकात हसनू कटरा निवासी खालिद अंसारी से कराई। गिफ्ट देकर अपने जाल में फंसाने के बाद खालिद उसे मजार, मस्जिद और मौलानाओं के पास ले गया तथा पवित्र जल जमजम पिला उसे पवित्र करने का झांसा दिया गया। जिसके बाद निकाह की बात कही गई तथा दोनों ने कई बार पुत्री से दुष्कर्म किया। 

उनका आरोप है कि शादीशुदा कई बच्चो के पिता खालिद की कोशिश धर्मांतरण करवा पुत्री को बेंचने की थी। खोजबीन के बाद अपने सहेली के घर बेहोशी की हालत में मिली पुत्री ने पूरे मामले की जानकारी दी है। प्रकरण में सीओ सिटी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण के प्रयास और पाक्सो एक्ट में दोनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : कानूनगो अब्दुल मन्नान को संस्पेंड करने का आदेश जारी, भूमि पैमाइश में अवैध वसूली का लगा है आरोप

संबंधित समाचार