लखनऊ : दो प्राइवेट हॉस्पिटल में ही डिग्री लगा सकेगा एक डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने लिया निर्णय
लखनऊ, अमृत विचार। अब एक डॉक्टर कई अस्पतालों और लैब में डिग्री लगाकर फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेंगे। नए पोर्टल पर पंजीकरण नवीनीकरण के दौरान ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर नया नियम लागू किया गया है। जिसके तहत अब एक डॉक्टर सिर्फ दो जगह ही डिग्री लगा सकेगा। एक जगह फुल और दूसरी जगह पार्ट टाइम के लिए ही डिग्री मान्य होगी।
शहर में 1300 निजी अस्पताल व 250 से अधिक लैब का संचालन हो रहा है। एक डॉक्टर की डिग्री अभी तक फुल टाइम कई केंद्रों पर लगी रहती थी। नए पोर्टल पर अभी तक छह से अधिक फर्जीवाड़े के मामले सामने आ चुके थे। जिनकी पेपर फुल टाइम कई केंद्रों में लगे थे। सीएमओ आफिस जरिए उन्हें नोटिस जारी करके पंजीकरण-नवीनीकरण रोक दिया गया। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, अब एक डॉक्टर की एक अस्पताल में फुल टाइम व दूसरे में पार्ट टाइम के लिए डिग्री लगेगी। इससे अधिक पार्ट टाइम डिग्री मान्य नहीं होगी।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपठनीय आदेश पर की तल्ख टिप्पणी
