बरेली: बदला नजर आया जिला अस्पताल, कर्मचारियों को छुट्टी रद्द
फोटो-जिला महिला अस्पताल परिसर में डाला जा रहा चूना।
बरेली, अमृत विचार। मुख्य सचिव के दौरे की वजह से जिला अस्पताल शनिवार को बदला-बदला नजर आया। आम दिनों में मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है लेकिन शनिवार को डॉक्टर समय से ओपीडी पहुंचे और मरीजों का नंबर भी फटाफट आता रहा।
बाकी अधिकारी और कर्मचारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ तीन सौ बेड अस्पताल भी सफाई के बाद चमका नजर आया। हर तरफ चूना भी डाला गया था। जिला अस्पताल में सात कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें बुला लिया गया। एडीएसआईसी ने कहा कि मुख्य सचिव के दौरे के बाद ही अवकाश दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: महिला जिला अस्पताल में एक और बच्चे की मौत, सीएमएस बोलीं- मुझे पता नहीं...
