शाहजहांपुर: डेढ़ घंटे का ब्लाक, ट्रेनों के पहिये थमे, ट्रेनों के निरस्त, विलब होने से प्लेटफार्म पर सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: बंथरा और शाहजहांपुर के बीच रेल पटरी पर कार्य करने को लेकर डेढ़ घंटे का ब्लाक हुआ है। इस दौरान डाउन लाइन की सियालदह, गुवाहाटी एक्सप्रेस को अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया था। जबकि मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इधर ट्रेनों के निरस्त और विलंब से आने पर स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।

पीडब्लूआई ने बंथरा और शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन पर रेल पटरी पर कार्य करने को लेकर कंट्रोल से ब्लाक मांगा। कंट्रोल ने दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक का ब्लाक दिया। ब्लाक मिलने पर डाउन लाइन पर रेल पटरी पर मरम्मत कार्य शुरु किया गया। डाउन लाइन की गुवाहाटी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, सियालदहा एक्सप्रेस को पीछे रेलवे स्टेशन पर रोक दिया और मालगाड़ी को बंथरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

साढ़े तीन बजे ब्लाक खत्म होने पर डाउन लाइन ट्रेनों और मालगाड़ी को रोजा के लिए रवाना किया गया है। शनिवार को अप लाइन की जनता एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस निरस्त रही है।

कुछ ट्रेनें हरिद्वार और दिल्ली नहीं जा रही है। उनको बीच रास्ते से वापस कर दिया जाता है। कई ट्रेनें कई घंटे विलंब से आ रही है। ट्रेनों के निरस्त होने और विलंब से आने पर यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर कई घंटे बैठना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: डीएम, एसपी और विधायक रहे मौजूद फिर भी निपटीं सिर्फ 12 शिकायतें

संबंधित समाचार