Duleep Trophy : दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को 75 रनों से हराकर जीती दलीप ट्रॉफी, साईं किशोर-वासुकी कौशिक ने झटके चार-चार विकेट
बेंगलुरु। दक्षिण क्षेत्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को यहां पश्चिम क्षेत्र को 75 रनों से करारी शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। पश्चिम क्षेत्र ने 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन सुबह अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 182 रन से आगे बढ़ाई और उसकी टीम 222 रन बनाकर आउट हो गई। दक्षिण क्षेत्र की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर साईं किशोर और तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक ने चार चार विकेट लिये। दक्षिण क्षेत्र में 14वीं बार दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है।
WHAT. A. WIN 🙌🙌
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 16, 2023
South Zone beat West Zone by 75 runs to lift the #DuleepTrophy at the M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru 👏👏#WZvSZ | #Final
💻 Scorecard - https://t.co/ZqQaMA6B6M pic.twitter.com/mSuHfxIJ6w
इससे उसने पश्चिम क्षेत्र से पिछले साल मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। पिछले साल फाइनल में पश्चिम क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को 294 रन से हराया था। प्रियांक पंचाल ने सुबह अपनी पारी 92 रन से आगे बढ़ाई लेकिन वह इसमें केवल तीन रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने तेज गेंदबाज विदवथ कावेरप्पा की गेंद पर विकेटकीपर रिकी भुई को कैच थमाया। इससे पश्चिम क्षेत्र की रही सही उम्मीद ही समाप्त हो गई।
South Zone captain @Hanumavihari receives the prestigious #DuleepTrophy 🏆 from BCCI President Roger Binny 👏🏻👏🏻
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 16, 2023
Congratulations to South Zone on their title triumph 🙌
💻 Scorecard - https://t.co/ZqQaMA6B6M#WZvSZ | #Final pic.twitter.com/eTej1d26PV
कावेरप्पा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अतीत सेठ (नौ) और धर्मेंद्रसिंह जडेजा (15) ने आठवें विकेट के लिए 23 रन जोड़े लेकिन इस से वह हार का अंतर ही कम कर पाए। धर्मेंद्र जडेजा ने साईं किशोर की गेंद पर लंबा शॉट खेलने के प्रयास में वाशिंगटन सुंदर को कैच थमाया। इसके बाद उन्होंने सेठ को भी आउट किया।
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒! 🏆
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 16, 2023
Presenting the winners of Duleep Trophy 2023 👉 𝗦𝗼𝘂𝘁𝗵 𝗭𝗼𝗻𝗲 #WZvSZ | #DuleepTrophy | #Final pic.twitter.com/dJi1xDUdgX
ये भी पढ़ें : वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन ने विक्रांत सिंह राजपूत को पांच फिल्मों के लिए किया साइन
