Farrukhabad: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज को लेकर हत्या का आरोप, ससुरालियों और मायके पक्ष में हुई मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में संदिग्ध हालात में नवविवाहित की मौत हो गई।

फर्रुखाबाद में संदिग्ध हालात में नवविवाहित की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या के आरोप लगाए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में शनिवार की देर रात संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, ससुराली ऒर मायके पक्ष के लोगो में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम गंगादरवाजा निवासी गोलू सक्सेना के साथ राखी की 2 मई 2023 को शादी हुई थी। उसकी संदिग्ध मौत हो गई। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी राखी के भाई राजू ने बताया कि नारायण आश्रम में एक संस्था द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ था। उस आयोजन में उसने अपनी बहन की शादी गंगा दरवाजा निवासी हलवाई गोलू सक्सेना से की थी।

ससुरालीजन शुरुआत से ही बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार ससुरालियों ने राखी के साथ मारपीट भी की थी। बीती रात राखी के ससुर राजकुमार ने फोन पर उनकी बहन की तबियत खराब होने की जानकारी दी। कुछ देर बाद बहन के ससुर ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन की मौत हो चुकी है। जब वह सभी लोग गंगादरवाजा पहुंचे तो राखी का शव पड़ा था। वही उसके ससुराल वाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। राजू ने बताया कि वह  चार भाई-बहन है। राखी चौथे नंबर की थी।

मृतक के भाई राजू ने थाना पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मऊ दरवाजा आमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी के साथ वह भी मौके पर गए थे। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। कार्रवाई नहीं करने की बात गलत है शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु कार्रवाई की जा रही है। परिजनों द्वारा तहरीर अभी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार